Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026: सरकार बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक देगी 25,000 की आर्थिक मदद, जानें पूरी जानकारी

Photo of author

Vishal Sharma

Last Updates: January 27, 2026

share Share

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026: उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने राज्य में भ्रूण हत्या और बाल विवाह को रोकने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलाई हुई है। जिसके तहत पैदा हुई बेटियों को पैदा होने से लेकर स्नातक की पढ़ाई होने तक ₹25000 तक की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है, जिसे 6 चरणों में दिया जाएगा।

आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 से जुड़ी हर एक जानकारी देने वाले हैं और इस आर्टिकल में हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको किन-किन पात्रताओं को पूरा करना होगा और इस योजना के हेतु आवेदन करने के लिए आपको किन-किन योग्यताओं को पूरा करना होगा।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 क्या है?

आज के समय में भारत जैसे विकास देश में भ्रूण हत्या और बाल विवाह एक सबसे बड़ी समस्याओं में से एक मानी जाती है। इसी समस्याओं को रोकते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत प्रदेश में पैदा होने वाली बेटियों को पैदा होने से लेकर कक्षा एक एवं स्नातक की पढ़ाई होने तक ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से छह चरणों में सीधा बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।

इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 1 अप्रैल 2019 में किया गया था, जिस महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। अगर आप भी एक महिला है और गर्भवती हैं। तो बेटी के जन्म होते ही आप भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Overview

बिंदुविवरण
योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2026
शुरुआतउत्तर प्रदेश सरकार
उद्देश्यबालिकाओं के जन्म से लेकर शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की बालिकाएं
कुल आर्थिक सहायता₹25,000 प्रति बालिका
सहायता किस्तें6 चरणों में
आवेदन मोडऑनलाइन
पहली किस्तबालिका के जन्म पर
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://mksy.up.gov.in/

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 के लिये पात्रता क्या रहेगी?

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिला उत्तर प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18+ वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला के पारिवारिक आय सालाना 3 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना के माध्यम से केवल एक परिवार में से दो ही बेटियों को पात्र माना जाएगा।
  • अगर किसी परिवार ने किसी बेटी को गोद लिया हुआ है और उस परिवार में पहले से ही दो बेटियां हैं। तो इस परिस्थितियों में केवल सिर्फ दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 क़िस्त के लाभ क्या है?

  • बेटी के जन्म होने पर 5,000/- रूपए की आर्थिक मदद दी जायेगी।
  • बेटी के एक वर्ष पूरा होने पर टीकाकरण करने के लिये 2,000/- रूपए की आर्थिक मदद दी जायेगी।
  • कक्षा 1 में प्रवेश होते ही बेटी को 3,000/- रूपए की आर्थिक मदद दी जायेगी।
  • कक्षा 6 में प्रवेश होते ही बेटी को 3,000/- रूपए की आर्थिक मदद दी जायेगी।
  • कक्षा 9 में प्रवेश होते ही बेटी को 5,000/- रूपए की आर्थिक मदद दी जायेगी।
  • 10/12 एवं स्नातक की अवधि तक बेटी को 7,000/- रूपए की आर्थिक मदद दी जायेगी।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 के लिये मुख्य दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • अगर लड़की गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड आदि।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 के लिये कैसे करे आवेदन?

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

अब आप वेबसाइट के पोर्टल पर आ जाओगे जहां आपको अपना पंजीकरण करना होगा।

इसके बाद आपको एक दोबारा वेबसाइट के होमपेज पर आना होगा, जहाँ आपको आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।

लॉगिन होते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा, जहां आपको पूछी गयी जानकारियों को सही तरीके से भरना होगा और मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

इसके बाद अंत में आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।

अब आपको एक स्लिप प्राप्त होगी, जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

इस तरह किसानों का Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

Important Links

Apply OnlneClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2026 उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बेटियों के जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। यह योजना न केवल बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी मदद करती है। चरणबद्ध वित्तीय सहायता के माध्यम से यह योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत देती है। यदि आप पात्र हैं, तो समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ अवश्य उठाएँ। हमें आशा हैं की आपको इस लेख में बताई गई सभी जानकारी पसंद आई हैं।

FAQs

इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?

उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी परिवारों की बालिकाएं, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है।

योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

इस योजना में कुल ₹25,000 की सहायता राशि दी जाती है, जो अलग-अलग 6 चरणों में प्रदान की जाती है।

योजना का पैसा किस माध्यम से मिलता है?

लाभ की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram