PM Kisan 24th Installment: किसानों को मिलेंगे ₹2,000 या ₹4,000? किस्त की तारीख, e-KYC और स्टेटस चेक करें

Photo of author

Aishwarya

Last Updates: October 17, 2026

share Share

PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment का इंतजार देश के करोड़ों किसान परिवार कर रहे हैं। 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी, जब प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी थी। योजना के चार महीने के चक्र को देखें तो अगली किस्त अक्टूबर 2026 के आसपास आने का अनुमान है, पर सरकार ने अभी तक कोई तारीख घोषित नहीं की है।

सोशल मीडिया और कुछ खबरों में दावा चल रहा है कि कुछ किसानों को इस बार 4,000 रुपये मिलेंगे। सच यह है कि हर किस्त 2,000 रुपये की ही होती है। 4,000 रुपये तभी आ सकते हैं, जब किसी पात्र किसान की पिछली किस्त तकनीकी कारण से रुकी थी और अब मंजूर हो जाए। यदि आप अधिक जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए देख में बताया गया है कि पात्रता, e-KYC, स्टेटस चेक करने का तरीका और किन बातों का ध्यान रखना है।

PM Kisan 24th Installment Overview

ParticularDetails
Scheme NamePradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN)
DepartmentDepartment of Agriculture and Farmers Welfare, Ministry of Agriculture and Farmers Welfare
Installment24th
Amount Per Installment₹2,000
Yearly Benefit₹6,000 in three equal installments
Payment ModeDBT to Aadhaar-linked bank account
Last Installment23rd, released on 20 June 2026
24th Installment DateNot officially announced, expected around October 2026
₹4,000 PaymentOnly for eligible farmers whose earlier pending installment gets approved
e-KYCMandatory
Official PortalPM-KISAN official portal

PM Kisan 24th Installment किन लोगों को मिलेगा?

योजना का लाभ उन किसान परिवारों को मिलता है जिनके नाम खेती की जमीन है और जिनका रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर सही तरीके से हुआ है। किस्त पाने के लिए e-KYC पूरी होना जरूरी है। बैंक खाता आधार से जुड़ा और चालू होना चाहिए, क्योंकि पैसा सीधे DBT से खाते में जाता है।

पोर्टल के नोटिस के अनुसार कुछ मामलों में लाभ अस्थायी रूप से रोका गया है, जब तक भौतिक सत्यापन पूरा न हो जाए। इनमें वे किसान आते हैं जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन की मालिकाना हक पाया हो, और वे परिवार जहां एक से ज्यादा सदस्य लाभ ले रहे हैं, जैसे पति और पत्नी दोनों एकसाथ, वो लोग ये लाभ नहीं ले पायेंगे। इसलिए अपनी आवेदन की स्थिति पोर्टल पर जरूर देखें।

PM Kisan 24th Installment के लिए क्या दस्तावेज़ लगेंगे?

PM Kisan 24th Installment किस्त के लिए नया फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, अगर आपका रजिस्ट्रेशन पहले से हो चुका है। फिर भी e-KYC, स्टेटस चेक या नया रजिस्ट्रेशन करते समय नीचे लिखी चीजें पास रखें। आधार कार्ड, और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर, क्योंकि OTP उसी पर आता है। जमीन के कागज, जैसे खतौनी या खसरा। आधार से जुड़े बैंक खाते की पासबुक या खाता नंबर। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, अगर पहले से मिला हुआ है।

PM Kisan 24th Installment e-KYC और Status Check Process क्या है?

PM Kisan 24th Installment e-KYC के बिना किस्त रुक सकती है। यह तीन तरीकों से हो सकती है: पोर्टल पर OTP से, PM-KISAN मोबाइल ऐप पर Face Authentication से, या नजदीकी CSC केंद्र पर बायोमेट्रिक से भी स्टेटस चेक किया जा सकता है। ऑफिसियल पोर्टल पर अपना स्टेटस देखने के लिए नीचे दिए गए ये स्टेप अपनाएं।

  1. PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. Farmers Corner में जाकर e-KYC का विकल्प चुनें और आधार से OTP वेरिफिकेशन पूरा करें। चाहें तो CSC केंद्र जाएं।
  3. e-KYC के बाद Know Your Status पेज खोलें।
  4. अपना Registration Number और Captcha भरें।
  5. e-KYC वाले मोबाइल नंबर पर आया OTP डालें।
  6. स्क्रीन पर आपकी पात्रता, e-KYC की स्थिति और भुगतान का ब्योरा दिखेगा।
  7. कोई कमी दिखे तो उसे तुरंत ठीक कराएं, जैसे बैंक खाते को आधार से जोड़ना या जमीन का रिकॉर्ड सुधारना।

PM Kisan 24th Installment कब आएगी?

PM Kisan 24th Installment की तारीख कृषि मंत्रालय ही घोषित करता है। अभी जो भी तारीख सोशल मीडिया पर घूम रही है, उसे पक्का न मानें। आधिकारिक हैंडल ने पहले भी 24वीं किस्त के बारे में भ्रामक खबरों से सावधान रहने को कहा है, इसलिए 20 अक्टूबर जैसी तारीखों के दावे पर भरोसा न करें। 4,000 रुपये सबके लिए नहीं हैं। यह राशि सिर्फ उन्हीं मामलों में बन सकती है जहां पहले की रुकी किस्त मंजूर हो जाए, और यह आपकी पात्रता और कागजों के सही होने पर निर्भर है।

बैंक खाता आधार से जुड़ा और सक्रिय रखें, क्योंकि गलत या बंद खाते की वजह से भुगतान फेल हो सकता है। स्टेटस हमेशा आधिकारिक पोर्टल या ऐप पर ही देखें। किसी एजेंट या अनजान लिंक को आधार, OTP या बैंक डिटेल न दें। CSC पर e-KYC कराने जाएं तो पहचान पत्र साथ रखें।

Important Links

Official Website (Registration and e-KYC)Click Here
Know Your StatusClick Here

अगर आप पहले से PM-KISAN से जुड़े हैं, या जमीन के मालिक किसान हैं और योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो PM Kisan 24th Installment से पहले अपना स्टेटस जांच लेना ही सही रहेगा। खासकर वे किसान ध्यान दें जिनकी पिछली किस्त नहीं आई, क्योंकि उनके मामले में रुकी हुई राशि जुड़कर आने की संभावना बनती है।

किस्त की तारीख या राशि को लेकर कोई भी खबर पढ़ें तो उसे कृषि मंत्रालय या PM-KISAN पोर्टल की सूचना से मिलाकर देखें। e-KYC, बैंक खाते और जमीन के रिकॉर्ड की कमी समय रहते दूर कर लें, ताकि जारी होने के बाद पैसा अटके नहीं।

Frequently Asked Questions

Q. PM Kisan 24th Installment कब आएगी?

सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। चार महीने के चक्र के हिसाब से इसके अक्टूबर 2026 के आसपास आने का अनुमान है। पक्की तारीख कृषि मंत्रालय की घोषणा के बाद ही मानें।

Q. PM Kisan 24th Installment में कितने रुपये मिलेंगे?

सामान्य पात्र किसान को 2,000 रुपये मिलेंगे। साल भर में कुल 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं।

Q. क्या सभी किसानों को PM Kisan 24th Installment में 4,000 रुपये मिलेंगे?

नहीं। 4,000 रुपये सिर्फ उन पात्र किसानों को मिल सकते हैं जिनकी पिछली किस्त रुकी थी और अब मंजूर हो जाए। यह सरकारी रिकॉर्ड और कागजों की जांच पर निर्भर है।

Q. पिछली किस्त कब जारी हुई थी?

23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी। इसमें 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक भेजे गए।

Q. PM Kisan की किस्त के लिए e-KYC जरूरी है क्या?

हां, पोर्टल पर इसे अनिवार्य बताया गया है। यह OTP से पोर्टल पर, मोबाइल ऐप से या CSC केंद्र पर बायोमेट्रिक से हो सकती है।

Q. PM Kisan का स्टेटस कैसे चेक करें?

PM-KISAN पोर्टल पर Know Your Status में Registration Number और Captcha डालें। फिर e-KYC वाले मोबाइल नंबर पर आया OTP भरें। आपकी पात्रता और भुगतान का ब्योरा सामने आ जाएगा।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram