PM Kisan 24th Installment: ₹2,000 कब आएंगे? तारीख, स्टेटस और e-KYC चेक करें

Photo of author

Aishwarya

Last Updates: October 17, 2026

share Share

PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment 2026 का इंतजार देश के लाखों किसान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह पैसा ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों में मदद देना है, ताकि वे बीज, खाद और दूसरी जरूरी चीजें खरीद सकें। 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसान जानना चाहते हैं कि 24वीं किस्त कब आएगी और उनके खाते में ₹2,000 कब तक पहुंचेंगे।

अगली क़िस्त आने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि अबतक नहीं हुई है। किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पिछली किस्तों का विवरण और भुगतान का स्टेटस देख सकते हैं। अगर आपने अभी तक e-KYC पूरी नहीं की है, तो इसे जल्द पूरा कर लें। साथ ही, आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक होने और बैंक खाते की जानकारी सही होने की भी जांच करें।। यदि आप अधिक जानकारी कहते हैं, तो इस लेख में आपको PM Kisan 24th Installment की संभावित तारीख, लाभार्थी स्टेटस चेक करने का तरीका, e-KYC प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी विस्तार में मिलेगी।

PM Kisan 24th Installment Overview

ParticularDetails
Scheme NamePradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN)
DepartmentMinistry of Agriculture and Farmers Welfare, Government of India
Installment24th Installment
Installment PeriodAugust to November 2026
Installment Amount₹2,000
Yearly Benefit₹6,000 in three installments
Last Released Installment23rd Installment, 20 June 2026
24th Installment DateNot officially announced (as on 17 October 2026)
Payment ModeDirect Benefit Transfer (DBT) to bank account
BeneficiariesEligible landholding farmer families
e-KYCMandatory for registered farmers
Status CheckOnline through Know Your Status

PM Kisan 24th Installment के लिए कौन योग्य नहीं है?

इस योजना का फायदा उन किसान परिवारों को मिलता है जिनके पास खेती की जमीन है। जमीन का रिकॉर्ड राज्य सरकार के भूमि रिकॉर्ड में दर्ज PM Kisan 24th Installment का लाभ लेने के लिए किसानों को सरकार द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है। इस योजना के तहत सभी किसानों को पैसा नहीं मिलता है। सरकार ने कुछ लोगों को उनकी नौकरी, पद, आय और अन्य कारणों से योजना के लाभ से बाहर रखा है। इसलिए किसानों को यह जानना चाहिए कि वे इस योजना के नियमों के अनुसार पात्र हैं या नहीं।

अगर कोई व्यक्ति सरकार द्वारा तय नियमों के अंतर्गत पात्र नहीं है, तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त नहीं मिलेगी। कुछ मामलों में पहले से लाभ ले रहे लोगों का नाम भी लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है। नीचे दी गयी लिस्ट में बताया गया है कि PM Kisan 24th Installment के लिए कौन लोग योग्य नहीं हैं और किन श्रेणियों के लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।

  • संस्थागत भूमि धारक
  • वर्तमान या पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य बड़े संवैधानिक पदों पर रहे लोग
  • केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी और कर्मचारी (MTS और Group D को छोड़कर)
  • ₹10,000 या उससे ज्यादा मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारी (MTS और Group D को छोड़कर)
  • जिन्होंने पिछले आकलन वर्ष में Income Tax भरा हो
  • डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, CA और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर लोग, जो अपना काम करते हैं

PM Kisan 24th Installment का स्टेटस कैसे चेक करें?

PM Kisan Status चेक करके किसान जान सकते हैं कि उनकी किस्त का पैसा जारी हुआ है या नहीं। इसके अलावा, वे अपने आवेदन की स्थिति और भुगतान से जुड़ी जानकारी भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स में स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करें।

  1. पीएम किसान की Official Website खोलें।
  2. Know Your Status पर क्लिक करें।
  3. अपना Registration Number और Captcha Code भरें।
  4. Get OTP पर क्लिक करें।
  5. मोबाइल पर आया OTP डालकर Verify करें।
  6. स्क्रीन पर आपके भुगतान और e-KYC की स्थिति दिख जाएगी।

अगर Registration Number याद न हो, तो पोर्टल पर Know Your Registration Number का विकल्प मिलता है। उसका लिंक नीचे दिया है। e-KYC के लिए पोर्टल पर OTP वाला तरीका है। चाहें तो नजदीकी CSC सेंटर पर Biometric e-KYC भी करा सकते हैं।

PM Kisan 24th Installment के लिए जरूरी दिशा निर्देश

  • 24वीं किस्त की तारीख सिर्फ पीएम किसान पोर्टल या सरकारी घोषणा से ही पक्की मानें। बाकी वेबसाइट की तारीख अनुमान है।
  • e-KYC पूरा न हो तो किस्त रुक सकती है।
  • बैंक खाता चालू होना चाहिए और उसमें DBT की सुविधा होनी चाहिए।
  • Aadhaar, बैंक खाते और जमीन के रिकॉर्ड में नाम और स्पेलिंग एक जैसी रखें।
  • पीएम किसान पोर्टल के अनुसार कुछ संदिग्ध मामलों में भुगतान रोका गया है, जब तक भौतिक जांच पूरी न हो। इनमें 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन लेने वाले किसान और एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को लाभ मिलने के मामले शामिल हैं।
  • नाम लाभार्थी सूची में होने का मतलब यह नहीं कि पैसा पक्का आएगा। भुगतान पात्रता और जांच पर निर्भर करता है।
  • किसी एजेंट को पैसे देकर किस्त चालू कराने का वादा न मानें। पोर्टल पर कोई फीस नहीं लगती।
  • OTP, Aadhaar या बैंक की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति या फर्जी लिंक पर न डालें।

Important Links

ParticularDetails
Official WebsiteClick Here
New Farmer RegistrationClick Here
Know Your Registration NumberClick Here
Operational Guidelines PDFClick Here
Check StatusClick Here

जो किसान PM Kisan 24th Installment का इंतजार कर रहे हैं और पहले से योजना में रजिस्टर्ड हैं, उन्हें अभी अपना स्टेटस देख लेना चाहिए। जिन परिवारों के पास जमीन है और जो अब तक योजना से जुड़े नहीं हैं, वे नियम पढ़कर रजिस्ट्रेशन के बारे में सोच सकते हैं। जिन किसानों की पिछली किस्त रुकी थी, उनके लिए यह जांच और भी जरूरी है, क्योंकि कारण पता चलने पर उसे सुधारा जा सकता है।

तारीख को लेकर इधर-उधर की खबरों पर भरोसा करने के बजाय पीएम किसान की Official Website देखते रहें। PM Kisan 24th Installment की तारीख आने तक e-KYC, Aadhaar और बैंक की जानकारी सही कर लें। कोई गड़बड़ी दिखे तो सीधे पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर से ठीक कराएं।

Frequently Asked Questions

Q. PM Kisan 24th Installment कब आएगी?

17 अक्टूबर 2026 तक सरकार ने इसकी आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। यह किस्त अगस्त से नवंबर वाले चरण की है। तारीख घोषित होने पर पीएम किसान पोर्टल और सरकारी सूचना में उसकी जानकारी मिल जाएगी।

Q. PM Kisan 24th Installment में कितने पैसे मिलेंगे?

हर किस्त में पात्र किसान को ₹2,000 मिलते हैं। साल भर में तीन किस्तों को मिलाकर कुल ₹6,000 मिलते हैं। पैसा सीधे बैंक खाते में आता है।

Q. PM Kisan की 23वीं किस्त कब जारी हुई थी?

23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी। उससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी।

Q. PM Kisan 24th Installment का स्टेटस कैसे चेक करें?

पीएम किसान की Official Website पर जाकर Know Your Status पर क्लिक करें। Registration Number और Captcha भरें, फिर OTP से Verify करें। इसके बाद आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Q. क्या PM Kisan 24th Installment के लिए e-KYC जरूरी है?

हां, पीएम किसान पोर्टल के अनुसार रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC जरूरी है। OTP वाला e-KYC पोर्टल पर हो जाता है। Biometric e-KYC के लिए नजदीकी CSC सेंटर जा सकते हैं।

Q. किस्त रुकने के क्या कारण हो सकते हैं?

e-KYC अधूरा होना सबसे आम कारण है। बैंक खाते में गलत जानकारी, Aadhaar और बैंक के नाम में फर्क, या जमीन के रिकॉर्ड की दिक्कत से भी पैसा रुक सकता है। पात्रता की जांच चल रही हो, तब भी भुगतान रोका जा सकता है।

Q. कौन से किसान इस योजना के पात्र नहीं हैं?

संस्थागत भूमि धारक, Income Tax भरने वाले, कई सरकारी पदों पर रहे या वर्तमान लोग और ज्यादा पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारी पात्र नहीं हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और CA जैसे पेशेवर भी इसमें नहीं आते। पूरी सूची Operational Guidelines में दी गई है।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram