Shadi Anudan Yojana 2026: उत्तर प्रदेश राज्य की वह सभी बेटियां, जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिनके परिवार की सालाना आय ₹1 लाख से कम है। राज्य की उन सभी पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से आर्थिक मदद देने के लिए शादी अनुदान योजना 2026 की शुरुआत की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश की उन बेटियों को आर्थिक मदद दी जाएगी, जो शादी के योग्य हैं और शादी करना चाहती हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से Shadi Anudan Yojana 2026 का मुख्य पहलू प्रदेश की पिछड़े वर्ग की बेटियां और आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की शादी के लिए ₹20,000 देने का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से समाज कल्याण विभाग के द्वारा गरीब और पिछड़े वर्ग की बेटियों को शादी के लिए ₹20,000 की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया हैं, जिसके लिये उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शादी अनुदान योजना 2026 की शुरुआत की गई थी।
आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको Shadi Anudan Yojana 2026 से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे देने वाले हैं और यह भी बताने वाले हैं कि आप इस योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? तथा इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पडने वाली हैं।
Shadi Anudan Yojana Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | यूपी विवाह अनुदान योजना 2025 |
| संचालन | उत्तर प्रदेश राज्य सरकार |
| लाभ पाने वाले | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियां (सामान्य / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / अल्पसंख्यक) |
| सहायता राशि | ₹20,000 (सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से) |
| पारिवारिक आय सीमा | अधिकतम ₹1,00,000 प्रति वर्ष |
| आवेदन की समय-सीमा | विवाह तिथि से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों |
| जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, विवाह तिथि प्रमाण, फोटो |
| योजना का उद्देश्य | बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक सशक्तिकरण |
| भुगतान प्रक्रिया | डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://shadianudan.upsdc.gov.in/ |
| हेल्पलाइन नंबर | 18004190001 / 18001805131 (श्रेणी अनुसार) |
Shadi Anudan Yojana 2026 क्या हैं?
अगर आप उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी हैं और आपके परिवार की आमदनी सालाना ₹1,00,000 से कम है तथा आपके घर पर बिटिया है और आप उसकी शादी करवाना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से आप अपनी बेटी का विवाह नहीं कर पा रहे हैं। तो उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश की ऐसी बिटिया, जो गरीब रेखा के नीचे आती हो और शादी करने की इच्छुक हो। ऐसे परिवार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शादी अनुदान योजना 2026 की शुरुआत की गई है। जिसके तहत प्रदेश की गरीब रेखाएं और पिछड़े वर्ग की बेटियों के विवाह के लिए इस योजना के द्वारा ₹20,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी।
शादी अनुदान योजना का मुख्य उदेश्य क्या हैं?
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में रह रही गरीब और पिछड़े वर्ग से नीचे आने वाली बेटियों की विवाह के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी।
- प्रदेश में रह रही गरीब रेखा से नीचे आने वाली बेटियों की शादी को आगे बढ़ाने के लिए इस योजना का बहुत बड़ा महत्वपूर्ण उदेश्य है।
- इस योजना के तहत साल 2047 तक प्रदेश में रह रही लगभग 24 लाख गरीब बेटियों की शादी करने का मुख्य लक्ष्य हैं, जिसके लिये उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ₹14,400 करोड रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ प्रदेश में रह रहे गरीब रेखा से नीचे आने वाले लोग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग, पिछडे वर्ग के लोग और अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से इस योजना के तहत पिछले आठ सालों में 6 लाख से अधिक बेटियों की शादी करवाई गयी हैं, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लगभग 1,221 करोड़ रूपए खर्च किये गए हैं।
Shadi Anudan Yojana 2026 आवेदन हेतु अंतिम तारीख
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही शादी अनुदान योजना 2026 का लाभ लेने के लिए कभी भी आवेदन कर सकते हैं यानी की Shadi Anudan Yojana 2026 के लिये पात्र अभ्यर्थी कभी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थी शादी के 90 दिन पहले या शादी के 90 दिनों बाद आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
Shadi Anudan Yojana 2026 के लिये महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता संख्या नंबर
- पैन कार्ड
- विवाह प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- बेटी का आयु प्रमाण पत्र आदि।
Shadi Anudan Yojana 2026 के लिये कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए पात्र लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही शादी अनुदान योजना की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर आपको ST/ SC/ OBC के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसको आपको वेरिफिकेशन करना होगा।
अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आएगा, जिसे आपको ध्यानपूर्वक तरीके से अच्छे से पढ़कर भर देना है और फार्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटो को स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड कर देना है।
अब आपको अंत में अपने द्वारा भरे गए फॉर्म को अच्छे से पढना है और अगर आपको लगता है कि आपने फॉर्म को अच्छे तरीके से भर दिया है। उसके बाद आपको नीचे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं।
आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक रिसिप्ट नंबर मिलेगा। जिसका प्रिंटआउट निकालकर आप अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
इस तरह आपका Shadi Anudan Yojana 2026 के लिये आवेदन फॉर्म सफलता पूर्वक जमा हो जाएगा।
निष्कर्ष
शादी अनुदान योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता योजना है, जो बेटियों की शादी में होने वाले खर्च का बोझ कम करने में मदद करती है। इस योजना के माध्यम से सरकार सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करती है और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न करने का अवसर प्रदान करती है।
FAQs
इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?
इस योजना का लाभ सामान्य, SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब परिवारों की बेटियां ले सकती हैं।
शादी अनुदान योजना में कितनी राशि मिलती है?
योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को ₹20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
आवेदन कब किया जा सकता है?
आवेदन शादी की तारीख से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक किया जा सकता है।
शादी अनुदान योजना में आवेदन कैसे करें?
शादी अनुदान योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।









