Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27: जानें पूरी जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Photo of author

Aishwarya

Last Updates: October 23, 2026

share Share

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27: अगर आप कक्षा 9 से 12, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन में पढ़ाई कर रहे हैं और पढ़ाई का खर्च आपके परिवार पर भारी पड़ रहा है, तो Aditya Birla Capital Scholarship आपके लिए एक अच्छा मौका है। आदित्य बिड़ला ग्रुप की यह स्कॉलरशिप हर साल जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देती है, ताकि पैसों की कमी किसी की पढ़ाई के बीच में न आए। 2026-27 सत्र के लिए इसका आवेदन पहले से शुरू हो चुका है, और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

इस लेख में Aditya Birla Capital Scholarship से जुड़ी हर जानकारी दी गई है, जिसमें योग्यता, मिलने वाली राशि, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन का पूरा तरीका शामिल है तो अगर आप भी इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं तो यह लेख पूरा जरुर पढना।

Aditya Birla Capital Scholarship क्या है?

Aditya Birla Capital Scholarship एक मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप है, यानी इसमें छात्र की पढ़ाई में प्रदर्शन के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी देखा जाता है। यह स्कॉलरशिप स्कूल स्तर से लेकर पोस्टग्रेजुएशन तक के छात्रों को कवर करती है, और पढ़ाई के स्तर के हिसाब से 25,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है। इसका मकसद उन छात्रों की मदद करना है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से आगे की पढ़ाई में दिक्कत महसूस कर रहे हैं।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Overview

DetailDescription
स्कॉलरशिप का नामAditya Birla Capital Scholarship 2026-27
स्कॉलरशिप का प्रकारमेरिट कम मीन्स
अधिकतम राशि₹60,000
शैक्षणिक सत्र2026-27
कोर्सकक्षा 9 से 12, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन
न्यूनतम अंकपिछली कक्षा में 60 प्रतिशत
आवेदन शुरूपहले से शुरू
अंतिम तिथि30 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्कनिशुल्क
आवेदन का तरीकाऑनलाइन

Aditya Birla Capital Scholarship के लिए पात्रता

Aditya Birla Capital Scholarship का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए और कक्षा 9 से 12, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन में से किसी एक कोर्स में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा हो। पिछली परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है, और छात्र के परिवार की सालाना आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह भी देखा जाता है कि छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या संस्थान में पढ़ रहा हो।

Aditya Birla Capital Scholarship से किन खर्चों में मदद मिलती है?

यह स्कॉलरशिप सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि रहने और पढ़ाई से जुड़े रोजमर्रा के खर्चों में भी काम आती है। इस राशि का इस्तेमाल ट्यूशन फीस, दाखिला शुल्क, परीक्षा शुल्क, जरूरी किताबें, हॉस्टल, मेस और यूनिफॉर्म जैसे खर्चों के लिए किया जा सकता है। इससे छात्र को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने में आसानी होती है, क्योंकि छोटे-छोटे खर्च भी इसी राशि से पूरे हो जाते हैं।

Aditya Birla Capital Scholarship की राशि कितनी मिलेगी?

Aditya Birla Capital Scholarship में राशि तय नहीं है, बल्कि यह छात्र की पढ़ाई के स्तर पर निर्भर करती है। कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने वाले छात्रों को 25,000 रुपये दिए जाते हैं। ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को 45,000 रुपये मिलते हैं, जबकि पोस्टग्रेजुएशन कोर्स करने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा 60,000 रुपये की सहायता दी जाती है।

पढ़ाई का स्तरस्कॉलरशिप राशि
कक्षा 9 से 12₹25,000
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा₹25,000
ग्रेजुएशन₹45,000
पोस्टग्रेजुएशन₹60,000

Aditya Birla Capital Scholarship के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ये दस्तावेज तैयार रखना बेहतर रहता है, ताकि फॉर्म भरते समय समय बर्बाद न हो।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछली कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, जहां लागू हो
  • आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन में से कोई एक पहचान पत्र
  • मौजूदा सत्र में दाखिले का प्रमाण
  • फीस रसीद, एडमिशन लेटर, कॉलेज आईडी या बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • फीस स्ट्रक्चर, अगर उपलब्ध हो
  • ट्यूशन, हॉस्टल, मेस या किताबों की रसीदें
  • आवेदक की बैंक पासबुक
  • परिवार का मौजूदा आय प्रमाण पत्र, जैसे सैलरी स्लिप या आईटीआर
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र, अगर लागू हो
  • माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, अगर लागू हो
  • घर की हाल की फोटो

Aditya Birla Capital Scholarship की चयन प्रक्रिया

चयन की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले छात्र का ऑनलाइन आवेदन लिया जाता है, फिर उसकी पात्रता की जांच होती है। इसके बाद अपलोड किए गए दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होती है। अंत में अंतिम चयन के बाद स्कॉलरशिप की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में भेज दी जाती है।

Aditya Birla Capital Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Aditya Birla Capital Scholarship का आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है, और इसे Buddy4Study के पोर्टल के जरिए भरा जाता है।

  1. सबसे पहले स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 से जुड़े बैनर पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद दिखने वाले Apply Now बटन पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन पेज खुलने पर अपना मोबाइल नंबर डालें, नया खाता न होने पर पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  5. खुले हुए फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें।
  6. सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. पूरी जानकारी एक बार जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  8. भरे हुए फॉर्म को पीडीएफ में सेव कर लें और उसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Important Links

ऑनलाइन आवेदन लिंकClick Here
आधिकारिक पोर्टलClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Frequently Asked Questions

Q. Aditya Birla Capital Scholarship की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है।

Q. Aditya Birla Capital Scholarship में कितनी राशि मिलती है?
पढ़ाई के स्तर के हिसाब से 25,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक की राशि दी जाती है।

Q. Aditya Birla Capital Scholarship के लिए न्यूनतम अंक कितने चाहिए?
पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

Q. Aditya Birla Capital Scholarship के लिए पारिवारिक आय की सीमा क्या है?
परिवार की सालाना आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Q. Aditya Birla Capital Scholarship के लिए आवेदन कहां से करें?
आवेदन के लिए Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, वहां से पूरा फॉर्म ऑनलाइन भरा जाता है।

Q, Aditya Birla Capital Scholarship के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होता है?
नहीं, इस स्कॉलरशिप के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram