PM Kisan Yojana 22 Installment 2026: पीएम किसान योजना के तहत भारत के लगभग करोड़ों किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से सीधी आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है, जिसमें किसानों को ₹6000 की आर्थिक मदद सालाना के तौर पर दी जाती है। इस योजना के तहत अभी तक 21वीं किस्त जारी हो चुकी है। अब नए साल की शुरुआत में 22वीं किस्त जारी होने वाली है। जिसको लेकर किसानों में काफी जोश नजर आ रहा है और हर तरफ पीएम किसान योजना की 22 इंस्टॉलमेंट की चर्चा होने लगी है। आज हम अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि PM Kisan Yojana 22 Installment 2026 की किस्त कब आएगी? इस योजना में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कैसे करें? E-kyc की प्रक्रिया क्या रहेगी? पीएम किसान योजना से संबंधित पूरी जानकारी आज के आर्टिकल में विस्तार पूर्वक देने वाले हैं। जिसे किसान बंधु पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana क्या है?
केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई एक ऐसी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जो किसानों के लिए शुरू की गई है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में कथित तौर पर की थी। जिसमें छोटे और बड़े किसानों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद देना निर्धारित किया गया था। इस योजना के तहत किसानों को 1 साल में तीन किस्तों के माध्यम से प्रती किस्त ₹2000 की धनराशि सीधे तौर पर किसानों के बैंक खाते में पहुंचाई जाती है। जिससे किसान अपनी खेती से संबंधित उपकरण और खाद्य आदि वस्तुओं को खरीदने के लिए उपयोग में ले सकता है।
अभी तक इस योजना के तहत किसानों को लगभग 21वीं किस्तें जारी हो चुकी है। अब 22वीं किस्त केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाली है। इसके लिए किसानों को एक E-kyc करवाना बहुत ही अनिवार्य है। अन्यथा उनकी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद रुक सकती है।
PM Kisan Yojana Overview
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) |
| किस्त संख्या | 22वीं किस्त |
| वार्षिक सहायता | ₹6,000 (₹2,000 की 3 किस्तों में) |
| संभावित जारी तिथि | फरवरी – मार्च 2026 (अनुमानित) |
| अनिवार्य शर्तें | आधार कार्ड, बैंक खाता लिंक, e-KYC पूरा होना |
| नई अनिवार्यता | Farmer ID (किसान पहचान पत्र) |
| e-KYC नहीं होने पर | किस्त रोकी जा सकती है |
| योजना की शुरुआत | फरवरी 2019 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
PM Kisan Yojana 22 Installment 2026 नियमों में क्या-क्या बदलाव किये गए हैं?
PM Kisan Yojana 22 Installment 2026 को जारी करने से पहले इसमें कुछ नियमों के तहत बदलाव किए गए। अब किसानों को E-kyc के साथ-साथ अपनी Farmer ID भी देना अनिवार्य है और यह फार्मर आईडी देने के बाद ही किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 22वीं किस्त जारी की जाएगी।
PM Kisan Yojana के लिए E-kyc अनिवार्य
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को अब E-kyc करवाना अनिवार्य है। ऐसे लाभार्थी किसान जिन्होंने अभी तक E-kyc नहीं करवाई है। उनको PM Kisan Yojana 22 Installment 2026 नहीं दी जाएगी। ऐसे में सभी किसानों को पीएम किसान योजना के तहत अपना E-kyc पूरा कर लेना है। अब इस योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं। E-kyc के साथ किसानों को अब फॉर्म आईडी भी देना अनिवार्य है।
Farmer ID क्यों महत्वपूर्ण है?
केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें किसानों को अब फार्मर आईडी भी सत्यापन करवानी होगी। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं दी है। उनको पीएम किसान योजना के तहत मिल रही आर्थिक मदद रुक सकती है।
इस फार्मर आईडी को देना इसलिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस फार्मर आईडी से किसान से संबंधित सारी जानकारी डिजिटल रूप में प्रदान की जाएगी। जिसमें उनकी जमीन से संबंधित सभी जानकारी का विवरण स्पष्ट रूप से रहेगा। ऐसे में किसान को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सीधे तौर पर मिले।
यह सरकार की तरफ से सुनिश्चित किया जा रहा है। इस फार्मर आईडी को देने के बाद पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हो रहे फर्जी बाड़े को भी खत्म किया जाएगा।
PM Kisan Yojana 22 Installment 2026 का पैसा किन किसानों को नहीं मिलेगा
- ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक अपनी E-kyc और Farmer ID नहीं दी है, उनको इस योजना के तहत पात्र नहीं माना जाता है।
- ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक अपना बैंक खाता आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं करवाया है। उन सभी की किस्त रुक सकती है।
- ऐसे किसान जिनके पास दो हेक्टेयर से ऊपर की जमीन है। उनको भी इस योजना के तहत पैसा नहीं दिया जाएगा।
- सरकारी और गैर सरकारी के क्षेत्र में कार्य करने वाले किसान जिनकी मासिक आय 10,000 रूपए से ऊपर है। उनको भी इस योजना के तहत पैसा नहीं दिया जाएगा।
PM Kisan Yojana Beneficiary Status Check
पीएम किसान योजना के तहत बेनिफिशियरी स्टेटस को चेक करने के लिए किसानों को सबसे पहले तो pmkisan.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
अब यहां पर आपको Beneficiary का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर अपने क्लिक कर देना है।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें किसान से जुड़ी हुई जानकारी मांगी जाएगी। जैसे कि जिला, ब्लाक स्तर, पटवार वृत इत्यादि प्रकार की जानकारी को भरकर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
अब आपके सामने आपके गांव से संबंधित लिस्ट खुलकर आ जाएगी। अब आपको इस लिस्ट में अपना नाम खोजना है। अगर आपका नाम इस लिस्ट में है। तो आपको पीएम किसान योजना के तहत PM Kisan Yojana 22 Installment 2026 जारी हो जाएगी।
PM Kisan Yojana 22 Installment 2026 कब तक आएगी?
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 22वीं इंस्टॉलमेंट सभी प्रकिया को पूरा करने के बाद फरवरी के अंत तक या मार्च के पहले सप्ताह तक सीधे किसानों के बैंक खाते में डाली जा सकती है।
PM Kisan Yojana 22 Installment 2026 के लिये आवेदन कैसे करे?
पीएम किसान योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसानों को अपने नजदीकी CSC में जाना होगा, वहां पर जाकर वह पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
जिसके लिए उन्हें जमीन से जुड़े हुए सभी दस्तावेज, आधार कार्ड, फार्मर आईडी, बैंक खाता संख्या नंबर, पैन कार्ड इत्यादि प्रकार के दस्तावेज सीएससी सेंटर अधिकारी को देने होंगे।
इसके बाद अधिकारी आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पीएम किसान योजना के तहत कर देगा।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन को अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जायेगा। अगर आप सभी पात्रता को परिपूर्ण कर रहे होंगे। तो आपका नाम पीएम किसान योजना के अंतर्गत जोड़ दिया जायेगा।
इस तरह आप Kisan Yojana 22 Installment 2026 के लिये आवेदन कर सकते हैं।
Important Links
| ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
| Join WhatsApp Channel | Click Here |
| Join Telegram Channel | Click Here |
निष्कर्ष
PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त 2026 में पात्र किसानों को ₹2,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जिससे खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस किस्त का लाभ पाने के लिए e-KYC, आधार-बैंक लिंक और Farmer ID पूरा होना अनिवार्य है। समय पर सभी औपचारिकताएँ पूरी करने पर ही किसान इस सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। हम आशा करते हैं की इस लेख में बताई गई सभी जानकारी आपको पसंद आई होगी।
FAQs
PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी?
22वीं किस्त के फरवरी–मार्च 2026 के बीच जारी होने की संभावना है।
क्या e-KYC कराना जरूरी है?
हाँ, e-KYC अनिवार्य है। बिना e-KYC के किस्त रोकी जा सकती है।
Farmer ID क्या है और क्यों जरूरी है?
armer ID किसानों की पहचान के लिए जारी किया गया नया किसान पहचान पत्र है। अब PM Kisan योजना का लाभ पाने के लिए यह जरूरी है।
अगर पीएम किसान किस्त नहीं आए तो क्या करें?
e-KYC स्थिति, आधार-बैंक लिंक, Farmer ID और भूमि रिकॉर्ड की जांच करें।









