Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: बोकारो में होमगार्ड के 199 पदों पर भर्ती, योग्यता और ऑनलाइन आवेदन

Photo of author

Aishwarya

Last Updates: November 13, 2026

share Share

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, बोकारो ने विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी किया है। इसमें बोकारो जिले के लिए कुल 199 गृह रक्षक पदों पर नामांकन होना है। इनमें 111 पद ग्रामीण क्षेत्र के और 88 पद शहरी क्षेत्र के हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन लिए जाएंगे और फॉर्म 27 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक भरा जा सकेगा।

यह भर्ती नियमित सरकारी नौकरी की नहीं है। होम गार्ड एक स्वैच्छिक संगठन है, और नामांकित गृह रक्षकों को सिर्फ उन्हीं दिनों का भत्ता मिलता है जिन दिनों उनकी ड्यूटी लगती है। नामांकन 4 साल के लिए होता है। ग्रामीण पद के लिए कम से कम 7वीं पास और शहरी पद के लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार को अपने ही प्रखंड या शहरी क्षेत्र से आवेदन करना होगा।

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 Overview

ParticularDetails
Post NameRural Home Guard, Urban Home Guard
OrganizationJharkhand Home Guard (Jharkhand Grih Raksha Vahini), Bokaro
Advertisement No.01/2026
Total Posts199 (Rural 111, Urban 88)
Job LocationBokaro district, Jharkhand
Application ModeOnline
Application Start Date27 November 2026
Last Date to Apply11 December 2026
Application FeeRs. 100
Age Limit19 to 40 years as on 1 January 2026
QualificationMinimum 7th pass (Rural), minimum 10th pass (Urban)
Selection ProcessPhysical test, Hindi writing test, technical test (technically skilled Urban candidates only), merit list, medical examination, police verification, basic training
PayAllowance at government rate for duty days only, no fixed monthly salary

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 Eligibility

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार बोकारो जिले के उसी प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रहा है। शहरी गृह रक्षक के लिए उम्मीदवार को बोकारो के शहरी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना जरूरी है। दोनों के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी ऑनलाइन आवासीय प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित कॉपी लगानी होगी।

शिक्षा की शर्त अलग है। ग्रामीण पद के लिए 7वीं पास काफी है, जबकि शहरी पद के लिए मैट्रिक यानी 10वीं पास होना चाहिए। उम्र 1 जनवरी 2026 को 19 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। नोटिस में किसी तरह की आयु छूट का जिक्र नहीं है। दोनों श्रेणियों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए रखे गए हैं। महिलाओं के पदों में से 5 प्रतिशत तलाकशुदा, परित्यक्ता या विधवा योग्य महिलाओं के लिए हैं।

ParticularDetails
Height, Men (General / OBC / BC)162 cm
Height, Men (ST / SC)157 cm
Height, Women (All categories)148 cm
Chest, Men (General / OBC / BC)79 cm
Chest, Men (ST / SC)76 cm

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 Documents Required

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 के आवेदन में सभी प्रमाण पत्र स्व-सत्यापित (self-attested) कॉपी के रूप में अपलोड करने होंगे। ये प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी हुए होने चाहिए। नोटिस में ये दस्तावेज बताए गए हैं:

  • ऑनलाइन आवासीय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र और जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, SC/ST उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड में छूट के लिए
  • तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र, तकनीकी रूप से कुशल शहरी उम्मीदवारों के लिए
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र, अगर हो
  • खेल प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर पहले, दूसरे या तीसरे स्थान के लिए
  • तलाकशुदा, परित्यक्ता या विधवा होने का प्रमाण पत्र, जहां लागू हो
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC), सरकारी कर्मचारियों के लिए
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर

इसके अलावा फॉर्म में वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड में से किसी एक की जानकारी देनी होगी। आधार कार्ड को प्राथमिकता दी गई है।

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 Application Process

  • Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 की आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं। लिंक नीचे Important Links में दिया गया है।
  • Registration करें/ यदि पहले से regsistered हैं तो लॉग इन करें।
  • 27 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 के बीच बोकारो होम गार्ड भर्ती का आवेदन खोलें।
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी पात्रता के अनुसार सही-सही भरें।
  • वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड में से किसी एक का विवरण दें।
  • स्व-सत्यापित प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करें। शुल्क जमा होने के बाद ही आवेदन स्वीकार माना जाएगा।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी और भुगतान की रसीद अपने पास रख लें।

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 Key Points

  • एक उम्मीदवार का सिर्फ एक आवेदन मान्य है। अपने प्रखंड या शहरी क्षेत्र से बाहर जाकर आवेदन करने पर उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द हो सकती है। गलत जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है और दावा नहीं बनेगा।
  • फीस जमा किए बिना फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा, इसलिए भुगतान अंतिम तिथि से पहले कर लें। सारे प्रमाण पत्र अंतिम तिथि से पहले बने होने चाहिए, इसलिए जिनके पास आवासीय या जाति प्रमाण पत्र नहीं है वे अभी से बनवाना शुरू करें।
  • चयन में पहले शारीरिक परीक्षा होती है, जिसमें 1 मील की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल हैं। इसके बाद हिंदी लेखन परीक्षा होती है, जो 100 अंक की है और जिसमें 30 अंक लाना जरूरी है।
  • ग्रामीण पद का स्तर 7वीं और शहरी पद का स्तर 10वीं कक्षा का रहेगा। तकनीकी शहरी उम्मीदवारों को 100 अंक की तकनीकी परीक्षा भी देनी होगी, जिसमें पास होने के लिए 30 अंक चाहिए।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट, मेडिकल जांच, पुलिस चरित्र सत्यापन और बुनियादी प्रशिक्षण होता है।
  • राष्ट्रीय या राज्य स्तर के खेल पुरस्कार पर अतिरिक्त अंक मिलते हैं, पर इसके लिए प्रमाण पत्र लगाना होगा।
  • भर्ती से जुड़ी सूचना और परिणाम बोकारो जिले की वेबसाइट या अखबारों में आएंगे।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Official Notification PDFClick Here
Bokaro District Official WebsiteClick Here

बोकारो जिले के निवासी, जो सेवा भाव से जुड़ना चाहते हैं और जिनके पास 7वीं या 10वीं की पढ़ाई है, वे Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 पर नजर डाल सकते हैं। यह स्थायी वेतन वाली नौकरी नहीं है, इसलिए इसे अपनी कमाई का मुख्य साधन मानकर आवेदन न करें। महिलाओं के लिए आधे पद आरक्षित हैं, और तकनीकी हुनर वाले लोगों के लिए शहरी पदों में अलग हिस्सा है।

आवेदन शुरू होने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF पढ़ लें और देख लें कि आपके प्रखंड में कितने पद हैं। तारीख, पद संख्या या नियमों में बदलाव हो सकता है, इसलिए बोकारो जिले की वेबसाइट पर ताजा सूचना जांचते रहें। फॉर्म भरते समय हर जानकारी दस्तावेजों से मिलाकर डालें और 11 दिसंबर 2026 से पहले फीस के साथ आवेदन पूरा कर लें।

Frequently Asked Questions

Q. Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

बोकारो जिले के लिए कुल 199 पद हैं। इनमें 111 ग्रामीण गृह रक्षक और 88 शहरी गृह रक्षक के पद हैं। नोटिस के अनुसार यह संख्या घट या बढ़ भी सकती है।

Q. Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

ग्रामीण पद के लिए उसी प्रखंड का स्थायी निवासी आवेदन कर सकता है, जो कम से कम 7वीं पास हो। शहरी पद के लिए बोकारो के शहरी क्षेत्र का निवासी, जो कम से कम 10वीं पास हो। उम्र 1 जनवरी 2026 को 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

Q. Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 है। फीस भी इसी अवधि में जमा करनी होगी।

Q. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा होगा?

आवेदन शुल्क 100 रुपये है। इसे आवेदन पोर्टल के ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से जमा करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद ही आवेदन स्वीकार माना जाएगा।

Q. Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?

पहले शारीरिक परीक्षा होगी, फिर हिंदी लेखन परीक्षा। तकनीकी शहरी उम्मीदवारों की तकनीकी परीक्षा भी होगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट, मेडिकल जांच, पुलिस चरित्र सत्यापन और बुनियादी प्रशिक्षण होगा।

Q. क्या होम गार्ड की नौकरी में हर महीने सैलरी मिलती है?

नहीं। होम गार्ड स्वयंसेवक होते हैं और उन्हें सरकार की तय दर पर सिर्फ ड्यूटी वाले दिनों का भत्ता मिलता है। नोटिस में साफ लिखा है कि यह वेतन वाली सरकारी नौकरी या रोजगार का साधन नहीं है।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram