Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: All Details, Eligibility, Apply Process and More

Photo of author

Aishwarya

Last Updates: February 27, 2026

share Share

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana: दोस्तों, कई लोग अपना व्यवसय करना चाहते है, लेकिन पैसे की कमी के कारण वो अपना व्यवसाय नहीं कर पाते। बस इसी समस्या को ध्यान में रखकर बिहार सरकार ने रोज़गार या व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वाले सभी नागरिको को लोन देने के लिए Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026 की शुरुआत की है। 

Department of Industries, Bihar ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस योजना के तहत बिहार सरकार सभी उद्यमी को 10 लाख तक का लोन दे रही है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो  इसके लिए आवेदन Online माध्यम से स्वीकार किया जा रहा है। आज के इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल हैं। अगर आप इस योजना से जुड़ी जानकारी चाहते है, तो कृपया इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: Details

DetailsInformation
Scheme NameBihar Mukhyamantri Udyami Yojana
Department NameDepartment of Industries, Bihar
Loan Amount10 Lakhs
योजना के लिए योग्यता12वी पास बेरोजगार युवा
लाभार्थियों की सूचीजल्द ही सूचित की जाएगी
Application ModeOnline
Application Portaludyami.bihar.gov.in

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana क्या है?

बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने उद्योग स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत हर साल बिहार के नागरिकों को रोजगार सृजन के लिए चयनित कर लाभ प्रदान किया जाता है। इसे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग/महिला/युवा उद्यमी योजना के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें अधिकतम 10 लाख रुपये का लोन 50% सब्सिडी के साथ मिलता है—यानी आपको सिर्फ 5 लाख रुपये ही चुकाने होते हैं।

इसके अतिरिक्त, सरकार युवाओं को कई अन्य सुविधाएं भी देती है। पिछले वर्ष बिहार उद्यमी योजना के तहत कई युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), महिलाएं एवं युवा उद्यमी—सभी योग्य पुरुष और महिलाएं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026 Last Date 

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 25 फरवरी 2026 को जारी हो चुका है, और आवेदन प्रक्रिया उसी दिन से शुरू हो गई है। बिहार के उद्यमियों को अधिकतम 10 लाख का लोन 50% सब्सिडी के साथ मिलेगा, यानी सिर्फ 5 लाख ही चुकाना होगा—यह योजना SC/ST/OBC/महिलाओं/युवाओं के लिए खासतौर पर शुरू की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है, इसलिए सभी इच्छुक बिहारी युवा जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें और अपने उद्यम को सशक्त बनाएं।

DescriptionDate/Mode
Official Notification Release25 February 2026
Application Start Date25 February 2026
Application Last Date15 March 2026
Application ModeOnline

आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व ध्यान रखें कि दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड और अन्य प्रकार के प्रमाणों की आवेदन प्रक्रिया में आपको आवश्यकता होगी इसलिए उन्हें तैयार रखें। सभी दस्तावेज़ के सही होने पर ही यह आवेदन स्वीकार किया जायेगा।

Benefits of Mukhyamantri Udyami Yojana

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana के तहत बिहार सरकार युवाओं और नए उद्यमियों को आर्थिक सहायता देती है। बिहार उद्यमी योजना 2025 केवल नए उद्योग स्थापना के लिए ही उपलब्ध है। योजना के तहत स्वीकृत इकाइयों को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 का अतिरिक्त लाभ भी मिलता है। अधिकतम ₹10 लाख तक का लोन प्रदान किया जाता है, जिसमें 50% (अधिकतम ₹5 लाख) सीधे अनुदान/सब्सिडी के रूप में दिया जाता है। अधिक जानका री के लिए आप अधिसूचना देख सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, विशेष श्रेणी की युवतियों को परियोजना लागत का 50% (अधिकतम ₹5 लाख) ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा, जिसे 7 वर्षों (84 मासिक किश्तों) में चुकाना होगा।

Mukhyamantri Udyami Yojana में कितने तक का लोन और सब्सिडी मिलेगी?

बिहार उद्यमी योजना केवल नए उद्योगों की स्थापना के लिए है, जिसमें स्वीकृत इकाइयों को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 का लाभ भी मिलता है। विशेष प्रोत्साहन के तहत स्वीकृत राशि का 50% (अधिकतम ₹5 लाख) अनुदान/सब्सिडी के रूप में दिया जाता है, जबकि संबंधित क्षेत्र की बालिकाओं को कुल परियोजना लागत का 50% (अधिकतम ₹5 लाख) ब्याज मुक्त ऋण 7 वर्षों (84 समान किस्तों) में चुकाना होता है।

 नोट: यह जानकारी आधिकारिक पोर्टल से ली गई है—आवेदन से पहले udyami.bihar.gov.in पर स्वयं जांच लें और केवल सत्यापित शर्तों के आधार पर ही आवेदन करें।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana (SC/ST/EBC/महिला/युवा उद्यमी योजना) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बस कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना है:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – udyami.bihar.gov.in पर जाकर होमपेज खोलें।
  2. पात्रता जांचें – पात्रता मानदंड और जरूरी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। यदि योग्य हो, तो आगे बढ़ें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें – “Register” बटन पर क्लिक करें। नाम, मोबाइल, ईमेल, आधार नंबर जैसी सारी जानकारी भरें और रजिस्टर करें।
  4. लॉगिन करें – रजिस्ट्रेशन के बाद मिले Username/Password से लॉगिन करें।
  5. फॉर्म भरें – व्यक्तिगत विवरण, उद्योग योजना, परियोजना लागत आदि सभी जानकारी भरें।
  6. दस्तावेज अपलोड करें – आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, बैंक पासबुक, फोटो आदि स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  7. फॉर्म सबमिट करें – फॉर्म चेक करके अंतिम सबमिशन करें।
  8. Acknowledgement Slip का प्रिंट लेकर रखें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर परेशानी न हो।

Important Links

Notification PDFClick Here
Apply LinkClick Here

Conclusion

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana में लाभार्थी चयन पिछले वर्ष की तरह रैंडम लॉटरी सिस्टम से होने की संभावना है। आवेदन आने के 15 दिनों में कमेटी जांच पूरी कर जिला उद्योग केंद्र भेजती है, जहां भौतिक सत्यापन होता है। चयनित उम्मीदवारों को 2 सप्ताह का प्रशिक्षण + ₹25,000 प्रति यूनिट मिलता है। फिर DPR स्वीकृत होने पर ₹10 लाख की राशि 3 आसान किस्तों में सीधे खाते में आ जाती है। 

हमें आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों से साँझा जरुर करें और ऐसे ही जानकारी से भरे पोस्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहिये।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram