Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026: बिहार के किसानों को मिल रहा हैं रु20000 आर्थिक मदद, देखें Eligibility, Apply Online आदि जानकरी

Photo of author

Vishal Sharma

Last Updates: January 17, 2026

share Share

Bihar Fasal Sahayata Yojana

Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 : अगर आप बिहार राज्य के स्थाई निवासी है और एक किसान हैं। तो बिहार सरकार की तरफ से बिहार राज्य के किसानों के लिए Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत बिहार के किसानों की बर्बाद हुई फसल की भरपाई करने के लिए बिहार सरकार की तरफ से आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया हैं।

आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बिहार फसल सहायता योजना रबी 2026 से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे देने वाले हैं और इस आर्टिकल में हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि बिहार के किसान इस योजना के लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है और इस योजना का लाभ लेने के लिए किन मापदंडों को पूरा करना होगा।

Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 क्या हैं?

अगर आप बिहार राज्य के स्थाई निवासी हैं और मूल रूप से किसान है। तो बिहार सरकार की तरफ से आप सभी किसानों के लिए बिहार फसल सहायता योजना रबी 2026 की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य मकसद किसने की बर्बाद हुई फसल की भरपाई करना है। ताकि किसानों के ऊपर किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का बोझ ना पड सके और बर्बाद हुई फसल की भरपाई करके किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर की जा सके। जिसके तहत किसानों को Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 के तहत ₹7500 से लेकर ₹10000 प्रति हेक्टर बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जा सके।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी किसानों को 1 जनवरी 2026 से लेकर 31 मार्च 2026 तक आवेदन करना होगा और इस योजना का लाभ प्राप्त करना होगा।

Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 Overview

बिंदुविवरण
योजना का नामबिहार फसल सहायता योजना (रबी) 2026
राज्यबिहार
संबंधित विभागसहकारिता विभाग, बिहार सरकार
उद्देश्यप्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक सहायता देना
लाभार्थीबिहार राज्य के रैयत एवं गैर-रैयत किसान
फसल सत्ररबी फसल (2025–26)
पात्र फसलेंगेहूं, चना, मसूर, सरसों, मटर, आलू, प्याज सहित अन्य रबी फसलें
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलhttps://esahkari.bihar.gov.in/coop/MIS/Default.aspx

Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 के क्या-क्या लाभ हैं?

इस योजना के तहत रैयत और गैर रैयत किसानों की खराब हुई 20% की फसल की भरपाई करने के लिए 7 हजार 500 रूपए प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दिया जाएगा।

इसके अलावा रैयत और गैर रैयत किसानों की खराब हुई 20% से अधिक की फसल की भरपाई करने के लिए  10 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दिया जाएगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और मुआवजे की राशि सीधा किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 के लिये पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान मूल रूप से बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए और एक किसान होना चाहिए।

आवेदन करने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

इस योजना का लाभ केवल रैयत और गैर रैयत किसान को ही मिलेगा और रैयत और गैर रैयत किसान ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले किसान के पास खेती योग्य भूमि होना अनिवार्य है।

Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 के लिये दस्तावेज

  • आवेदक किसान का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जातीय प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • किसान पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • बैंक पासबुक
  • बुवाई की गई फसल का नाम इत्यादि

Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 के लिये कैसे करे आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसानों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर आना होगा।

यहां पर आपको Farmer Corner का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके बिहार राज्य फसल सहायता के ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं।

अब किसानों के सामने बिहार राज्य फसल सहायता योजना हेतु आवेदन (रबी-2025-26) खुलकर आ जाएगा।

इसके बाद किसानों के सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा और सभी किसानों को आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह पढ़कर भर देना है।

इसके बाद किसानों को मांगे के सभी दस्तावेजों की कॉपी को स्कैन करके अपलोड कर देना है।

अब अंत में स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।

इस तरह किसानों का Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Join Telegram ChannelClick Here

Conclusion

Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य रबी फसल को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई करना है। इस योजना के तहत किसानों को बिना किसी बीमा के सीधे आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे दोबारा खेती के लिए आत्मनिर्भर बन सकें। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, DBT के माध्यम से सीधा भुगतान और रैयत व गैर-रैयत किसानों को समान लाभ जैसी सुविधाएँ इस योजना को किसानों के लिए बेहद उपयोगी बनाती हैं। यदि रबी फसल में नुकसान हुआ है, तो पात्र किसान समय पर आवेदन कर इस योजना का लाभ जरूर उठाएँ। हम आशा करते हैं की आपको इस लेख में बताई गई सभी जानकारी पसंद आई होगी।

FAQs

बिहार फसल सहायता योजना रबी 2026 क्या है?

यह बिहार सरकार की योजना है, जिसके तहत रबी फसलों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

रबी फसल में नुकसान होने पर कितनी सहायता राशि मिलती है?

आंशिक फसल क्षति पर ₹7,500 प्रति हेक्टेयर और पूर्ण फसल क्षति पर ₹10,000 प्रति हेक्टेयर तक सहायता मिलती है।

अधिकतम कितनी भूमि के लिए सहायता दी जाती है?

अधिकतम 2 हेक्टेयर भूमि तक के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है। यानी अधिकतम 20000 की सहायता प्रदान की जाति हैं।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram