CM Pratigya Yojana 2026: Registration, Apply, युवाओं को इंटरशिप और 6,000 का स्टाइपेंड, देखें पूरी जानकारी

Photo of author

Vishal Sharma

Last Updates: January 9, 2026

share Share

CM Pratigya Yojana 2026

CM Pratigya Yojana 2026: अगर आप बिहार राज्य के एक युवा वर्ग हैं और आपने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है तथा आप नौकरी की तलाश में हैं। तो आप सभी प्रदेश के युवाओं के लिए बिहार सरकार की तरफ से बड़ी खुशी की खबर निकलकर सामने से आ रही है। दरअसल बिहार सरकार की तरफ से प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की इंटरशिप प्रदान की जाएगी। जिसके दौरान उनका प्रतिमाह ₹4000 से लेकर ₹6000 तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

अगर आप भी एक युवा है और बिहार राज्य के स्थाई निवासी है तथा बिहार सरकार की तरफ से चलाई जा रही CM Pratigya Yojana 2026 से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको नीचे इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। आवेदन की प्रक्रिया, दस्तावेज और उदेश्य से संबधित सम्पूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी जायेगी।

योजना का नामCM Pratigya Yojana 2026
शुरू की गईबिहार राज्य सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के युवाओं को रोजगार/इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना और कौशल विकास को बढ़ावा देना
लाभार्थीराज्य के शिक्षित बेरोजगार युवा
मुख्य लाभहर महीने आर्थिक सहायता (मानदेय)
मानदेय राशि₹4,000 – ₹6,000 प्रति माह (योग्यता अनुसार)
इंटर्नशिप अवधि6 महीने से 12 महीने तक
कार्य क्षेत्रसरकारी विभाग, निजी संस्थान, स्टार्टअप
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://cmpratigya.bihar.gov.in/

CM Pratigya Yojana 2026 क्या हैं?

बिहार सरकार की तरफ से चलाई जा रही CM Pratigya Yojana 2026 एक ऐसी योजना है, जो प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद खास है। क्योंकि बिहार सरकार की तरफ से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 की शुरुआत की गई है। जिसके तहत प्रदेश के युवाओं को 3 महीने से लेकर 12 महीने तक का इंटरशिप प्रदान किया जाएगा और इंटर्नशिप के दौरान उन्हें हर महीने ₹4000 से लेकर ₹6000 तक का भत्ता भी दिया जाएगा। प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी दर को देखते हुए इस योजना की शुरुआत की गई है। ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हो सके और उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।

CM Pratigya Yojana 2026 के लिये पात्रता

1) योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी मूल रूप से बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।

2) इस योजना के लिए आवेदन करने वाले आवेदक कक्षा 10वीं/ 12वीं/ आईटीआई/ डिप्लोमा एवं ग्रेजुएशन होना जरूरी हैं।

3) आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 18 वर्ष से लेकर 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

4) सबसे महत्वपूर्ण बात की आवेदन करने वाले आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त कौशल विकास कार्यक्रम पूरा किया होना चाहिए।

CM Pratigya Yojana 2026 के लिये महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता संख्या नंबर
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शिक्षा संबधित प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि।

CM Pratigya Yojana 2026 के लिये कैसे करे आवेदन?

आवेदन करने के लिए पात्र लाभार्थियों को बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।

अब वेबसाइट के होमपेज पर आपको New Registration/ Candidate Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आएगा, जिसे आपको ध्यानपूर्वक तरीके से अच्छे से पढ़कर भर देना है और फार्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटो को स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड कर देना है।

अब आपको अंत में अपने द्वारा भरे गए फॉर्म को अच्छे से पढना है और अगर आपको लगता है कि आपने फॉर्म को अच्छे तरीके से भर दिया है। उसके बाद आपको नीचे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं।

आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक रिसिप्ट नंबर मिलेगा। जिसका प्रिंटआउट निकालकर आप अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

इस तरह आपका CM Pratigya Yojana 2026 के लिये आवेदन फॉर्म सफलता पूर्वक जमा हो जाएगा।

निष्कर्ष

CM प्रतिज्ञा योजना बिहार 2026 राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। यदि आप बिहार के निवासी हैं और रोजगार की तलाश में हैं, तो यह योजना आपके भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक साबित हो सकती है। हम आशा करते हैं। की इस लेख में दी गई सभी जानकारी आपको पसंद आई हैं।

CM प्रतिज्ञा योजना क्या है?

यह बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।

इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?

इस योजना का लाभ राज्य के बेरोजगार युवा ले सकते हैं, जो पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

CM प्रतिज्ञा योजना के तहत कितना भत्ता मिलता हैं?

₹4,000 – ₹6,000 प्रति माह यह भत्ता उम्मीदवार के योग्यता के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता हैं।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram